नीमच। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का आगाज माहेश्वरी समाज नीमच के तत्वाधान मे माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता एमपीएल माहेश्वरी प्रीमियर लीग से दिनांक 15 जून सोमवार को शाम 07ः00 बजे से माहेश्वरी भवन मे होगा। माहेश्वरी प्रीमियर लीग मे सभी मैच दुधिया रोशनी मे शाम को 7 बजे से खेले जायेंगे। प्रत्येक टीम मे 7 खिलाड़ी होंगे। फाईनल मैच 20 जून शनिवार को होगा। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी युवा संगठन के मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पीयूष काबरा, सचिव शुभम माहेश्वरी द्वारा दी गई।