अशोकनगर। जिले की मुंगावली विधानसभा के विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने ग्रामीण वासियों से किया हुआ वादा करा पूरा
मुंगावली विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम झांसा खेड़ी में बरसों से सड़क की मांग की जा रही थी जिसको लेकर विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा था कि जब तक सड़क नहीं डलेगी मैं गांव नहीं आऊंगा।
तो वही विधायक बृजेंद्र सिंह अपना वादा पूरा करते हुए ग्राम झांसा खेड़ी में सीसी रोड का निर्माण करवा दिया और मेंन रोड के लिए भी डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसको लेकर ग्रामीण वासियों में खुशी की लहर और उत्साह देखा जा रहा है।