BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 5:35 pm
NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न, जिला कलेक्टर एवं एसपी ने नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश, स्कूल-कॉलेजों में जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा, आबकारी विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने, युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही अफीम एवं गांजे की अवैध खेती की निगरानी, डोडा पोस्त के विनिष्टीकरण, ट्रामाडोल एवं कोडीन युक्त दवाइयों की अवैध खपत की रोकथाम तथा एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा सके।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी एवं इससे जुड़े अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाकर युवाओं को सुरक्षित भविष्य प्रदान करना भी है।

बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत बनाने, वैध अफीम खेती से होने वाले अवैध डायवर्जन की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा अंतरराज्यीय मामलों की जांच प्रगति की समीक्षा भी की गई।

इसके अलावा ट्रामाडोल एवं कोडीन आधारित दवाइयों के दुरुपयोग पर रोक लगाने, भांग के वैध ठेकों पर अवैध गतिविधियों की निगरानी, ड्रग डिटेक्शन किट की आवश्यकता का आकलन तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE