BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 6:18 pm
BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने हाईवे पर फिल्मी अंदाज में किया पीछा, फिर जैसे ही रोककर ली कार की तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, वाहन से भारी मात्रा में मिला अवैध मादक पदार्थ, तस्कर गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 140 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक अवैध देशी पिस्टल, मैगजीन तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार भी जब्त कर ली गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन तथा थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसआई शिवराज राव की टीम गठित की गई थी।

पुलिस टीम बुधवार को हाईवे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कोटा-उदयपुर मार्ग की ओर से आ रही एक टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्टॉप स्टिक लगाकर वाहन का टायर पंचर किया और कार को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं डिक्की में रखे आठ प्लास्टिक कट्टों और दो कपड़े के बोरों से कुल 140 किलो 700 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी संजय बिश्नोई (25) निवासी विष्णु की ढाणी, थाना कापरड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण (हाल निवासी जोधपुर शहर) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी से बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में थानाधिकारी प्रेम सिंह, एसआई शिवराज राव, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल हेमव्रत सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, भजनलाल, पुष्पेन्द्र सिंह एवं कुलदीप सिंह शामिल रहे।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE