नीमच। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद सुश्री प्रीति संघवी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) भाग-6 (4) के तहत दो पीड़ित परिवारों को कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तुम्बा निवासी चंदाबाई पति विशाल की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतका के वारिस विशाल पिता बाबूलाल को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम लापिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबलू पिता लालूराम की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस लालूराम पिता दुधा को भी 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
दोनों प्रकरणों में तहसीलदार जावद द्वारा आवश्यक जांच एवं दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण कर आर्थिक सहायता प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे स्वीकृति के लिए एसडीएम जावद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद संबंधित परिवारों को राहत राशि स्वीकृत कर दी गई।