BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 6:50 pm
KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर, मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने की रणनीति बनी, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला कामकाजी बैठक हुई। इस बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।


बैठक में भाजपा के संभागीय संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, विधायक नीना वर्मा और जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।


जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को सीधा लाभ मिला है, जिससे भारत की वैश्विक पहचान और मजबूत हुई है।


रावत बोले- संगठन को और सशक्त बनाना है
संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ता और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और अभियान प्रभारियों से विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़, दिलीप पटोंदिया, मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, प्रदेश महामंत्री नरेंद्र राठौड़, जिला महामंत्री राकेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष कपिल निनामा सहित जिलेभर के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE