BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 6:54 pm
BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर मल्हारगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान हुआ हंगामा, प्रदर्शन के बीच अचानक बढ़ा तनाव तो हो गई कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर के साथ-साथ दिल्ली में भी आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा नारायणगढ़ के पार्षद सुनील पाटीदार के साथ कथित तौर पर हाथापाई किए जाने का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

हालांकि पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का प्रयास बताया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE