नीमच। शहर में विद्युत लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार, 12 जून 2026 को 11 केवी ग्वालटोली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रातः 7.00 बजे से 11.00 बजे तक 11 केवी ग्वालटोली फीडर बंद रखा जाएगा। इसके चलते मालखेड़ा रोड, ग्वालटोली, 220 केवी सबस्टेशन क्षेत्र, भगवानपुरा, इंदिरा नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत बंदी की अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने का अनुरोध किया गया है।