BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन दो या न्याय दो- प्रशासनिक दफ्तरों के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे रमेशचंद्र परिहार, परिवार में.. <<     VIDEO NEWS: खनियांधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का जामा मस्जिद क्षेत्र और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 10:58 am
REPORT : पाल बघेल धनगर शेफर्ड समाज सेवा समिति का विशाल महाकुंभ संपन्न, गृहमंत्री डॉ. मिश्रा हुए शामिल, बोले- पाल-बघेल समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्यरत, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। हमारी सरकार ने हमेशा पाल बघेल समाज को सम्मान दिया है, उनका पूरा सहयोग हमें मिला है। आगे भी राजनैतिक व सरकार में पाल-बघेल समाज को अधिक से अधिक जिम्मेदारी मिले इसके लिए मैं स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने आपकी बात रखूंगा। उक्ताशय के विचार मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आयोजित पाल बघेल धनगर शेफर्ड समाज सेवा समिति के विशाल महाकुंभ के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि के सामने स्थित फूलबाग मैदान पर आयेाजित पाल बघेल धनगर शेफर्ड समाज सेवा समिति के विशाल महाकुंभ के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मध्य प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समाज द्वारा एसटी में शामिल करने की जो मांग रखी गई है उसे केन्द्र सरकार तक पंहुचाई जाएगी और समाज की लोकपरंपरा ढाक की कला के संरक्षण एवं पोषण के लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के माध्यम से व्यवस्था बनाने के प्रयास किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि पाल-बघेल समाज के विकास एवं उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
पाल बघेल समाज के महाकुंभ के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रघु ठाकुर, पूर्व सभापति गंगाराम बघेल, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, महेन्द्र सिंह, जेपी धनगर, लालजी पाल, प्रतिभा पाल, मिथलेश बघेल, कार्यक्रम संयोजक शुभुदयाल बघेल सहित देश भर के विभिन्न शहरों के पाल बघेल समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE