दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर की स्मृति में हमारी सरकार ने बनाये गए पंच तीर्थ स्थलों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल किया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र रविवार को दतिया में भारतीयम् विधापीठ के पीछे सिद्धार्थ कॉलौनी में डॉ. भीमरावत अम्बेड़कर समाज सेवा समिति दतिया द्वारा आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेड़र की 132वीं जयंती समारोह एवं प्रतिमा अनावरण तथा संगीतमय कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर बाबा साहब को नमन भी किया। कार्यक्रम में बौद्ध धर्मगुरू शारिपुत्र भंते जी एवं नगर परिषद बड़ौनी के अध्यक्ष कमलेश अहिरवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेमंत मंडेलिया ने की। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास को लेकर कार्य कर रहे है। जिससे समाज में आपसी समरसता भाईचारा का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा कि म.प्र. सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर की सरकार है। सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, शौचालयों का निर्माण निःशुल्क खाद्यान का वितरण का लाभ समाज के शोषित एवं पिछड़े वर्ग को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में दतिया विधानसभा क्षेत्र के तहत् भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की सर्वाधिक मूर्तियां लगाई गई है। विकास यात्रा के दौरान मूर्ति लगाने की जो घोषणा की गई उन मूर्तियों को शीघ्र ही मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि पूर्व वर्ष में घटित 2 अप्रैल की घटना में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर दर्ज प्रकरणों को हमारी सरकार ने वापिस लेने की कार्यवाही की है। गृह मंत्री ने कहा कि दतिया में जो आज सभी क्षेत्र में विकास दिखाई दे रहा है उसमें किसी एक व्यक्ति का योगदान न होकर बल्कि समाज के सभी वर्गाे के सहयोग का परिणाम है। इसी प्रकार सहयोग प्रेम एवं भाईचारा भी बना रहे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बाबा साहब को सर्वाधिक सम्मान दिया। उनसे जुड़े स्थान, महू, दिल्ली लंदन, नागपुर आदि को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। कार्यक्रम को बौद्ध धर्म के धर्म गुरू भंते जी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने हमे सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का रास्ता सिखाया। अजा आवश्यकता है कि हम भगवान बौद्ध के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात् करें। भगवान बुद्ध ने कहा कि कोई भी चीज भाग्य से नहीं कर्म से मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. हेमंत मंडेलिया ने कहा कि डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेड़कर ने दलित समाज के लिए ही नहीं बल्कि सर्वहारा वर्ग के कल्याण एवं उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया। महिलाओं को समानता का अधिकार मजदूरों को मिले अधिकार भी डॉ. अम्बेड़कर की ही देन है। कार्यक्रम को पार्षद कोमल अहिरवार, नगर पंचायत बड़ौनी के अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, परशुराम अहिरवार आदि ने सभी संबोधित किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र उर्फ जीतू अहिरवार (वानौली) एवं हरनारायण अहिरवार ने साफा पहनाकर गृह मंत्री डॉ. मिश्र का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुद्यौलिया, नगर पालिका दतिया अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सैना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष लशकरी पिपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, कुंदन प्रजापति, कालीचरण कुशवाहा, अर्जुन भारती, राजेन्द्र अहिरवार, राजकुमार शोभने, मनोज (सरपंच), सुनील अहिरवार, शंकुतला जाटव सहित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में समाज के लोग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चतुर्वेदी गौतम ने किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।