गुना। विकासखण्ड स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए आयु एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु 16 मई से शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार 16 मई 2023 को विकास खण्ड बमोरी , 19 मई को बीनागंज, 20 मई को आरोन, 23 मई को राघौगढ़ तथा 26 मई 2023 को भदौरा में दिव्यांगजनों के लिए आयु एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविरों में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाये जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।