BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर एमपीएल क्रिकेट लीग का आगाज, 15.. <<     रामद्वारा धाम विवाद पर नगर बंद, रतलाम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम सैलाना में रामद्वारा धाम विवाद पर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन.. <<     BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश-विकसित.. <<     NEWS : नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक संपन्न,.. <<     NEWS : आधार सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने ऑपरेटरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्लोबल फैटी लिवर दिवस पर जिला चिकित्सालय.. <<     KHABAR : सड़क न बनने तक गांव न आने की बात पर अडिग रहे.. <<     BIG REPORT : नीमच में पेयजल व्यवस्था सुधार के लिए 22.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2023, 5:20 pm
REPORT : नवाचार के तहत ई-जनसुनवाई प्रत्‍येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से होगी, सीईओ ने ई-जनसुनवाई के माध्‍यम से पॉच ग्राम पंचायतों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में नवाचार के तहत नीमच जिले की पॉच ग्राम पंचायतों की ई-जन सुनवाई सोमवार को प्रातरू10 से 12 बजे तक की जा रही है। जिला पंचायत के सीईओ गुरूप्रसाद ने जिले की पॉच ग्राम पंचायत धारडी, बडी, धनगॉव, फुसरिया एवं थडोद के ग्रामीणजनों से ऑनलाईन रूबरू होकर, उनकी समस्‍याएं सुनी। ई-जन सुनवाई में वीडियों कॉनफ्रसिंग के माध्‍यम से सीधे हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिले इसी उद्देश्‍य से ई-जनसुनवाई प्रारम्‍भ की है। इस मौके पर अतिरिक्‍त जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने ई-जनसनुवाई के माध्‍यम से जिले की 5 ग्राम पंचायतों में उपस्थित आवेदकों से रूबरू होकर उनकी समस्‍याएं सुनी। ई-जन सुनवाई में उपस्थित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारियों को प्राप्‍त शिकायतों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।

ई-जन सुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सडक, पेयजल, बीपीएल राशनकार्ड, विदयुत, संबल योजना, आधार अपडेशन, स्‍कूलों, आंगनवाडी के समय पर खुलने, स्‍कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, वृद्धावस्‍था पेंशन भुगतान, स्‍वच्‍छता, वर्षा में जल भराव,स्‍वीकृत अपूर्ण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाने, आदि के संबंध में ऑनलाईन रूबरू होकर समस्‍याएं सुनी। ई-जन सुनवाई में पंच, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहित उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ द्वारा संबंधित अधिकारियों को समस्‍याओं के निराकरण के कर, संबधित आवेदको को लिखित में अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE