जीरन। लाड़ली बहन योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन आज दोपहर 12 बजे नगर परिषद जीरन कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें लाड़ली बहन योजना में पात्र महीला को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
इस कार्यक्रम में एक चौंकाने वाला वाकिया हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद के एक मात्र बीजेपी पुरुष पार्षद विनोद जारेरिया वार्ड न 12 को ही कार्यक्रम में कुर्सी नही मिली और वो बाहर टहलते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम शुरू हो गया विधायक दिलीप सिंह परिहार अंदर कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे और पार्षद विनोद बाहर वेटिंग हाल में बैठे रह गए। बीजेपी पार्षद को भी कुर्सी नही मिलना कहीं ना कहीं नगर परिषद पर भी सवाल खड़े होते दिखाई दिए। कार्यक्रम में सम्मान न मिलने पर अंत में पार्षद विनोद घर चले गए।