BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2023, 12:23 pm
KHABAR : बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग ने किया तिरला में संयुक्त बैंच कैम्प का आयोजन, उपस्थितों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर   

Share On:-

धार। आज़ादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आकांक्षी ब्लॉक को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रारम्भ किए गए महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में अपना योगदान देने के निमित्त, बाल अधिकारों से सम्बंधित समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग ने धार ज़िले के तिरला में संयुक्त बैंच/ कैम्प का आयोजन किया। बैंच की अध्यधक्षता डॉ. दिव्या गुप्ता, सदस्य एन.सी.पी.सी.आर., सोनल निनामा, सदस्य, एस.सी.पी.सी.आर. के द्वारा की गई । बैंच में जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों के अधिकारों से जुड़ी लगभग 216 व्यक्तिगत शिकायतें जिसमें आधार संबंधी 56, शिक्षा विभाग छात्रवृत्ति 5, बाल आशीर्वाद 45, स्पॉशन्सारशी 32, विकलांगता प्रमाण पत्र 24 लाड़ली लक्ष्मीं योजना 38, आंगनवाड़ी भवन संबंधी 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें बच्चों व उनके परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। प्रकरणों पर संज्ञान लेकर अधिकारियों को कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। बैंच में  नेहा शिवहरे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त्, जनजातीय कार्य विभाग, जिला श्रम अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तिरला, एवं गंधवानी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे । यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभागा सुभाष जैन द्वारा दी गई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE