BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेलवे फाटक पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, 200.. <<     KHABAR : जीवन संजीवनी अभियान का शुभारंभ, सड़क.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2023, 11:05 am
BIG NEWS : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ अपने सुरक्षा गार्ड के बेटे की शादी में शरीक होने आए मुरैना, पढे़ खबर  

Share On:-

मुरैना। सतना जिले में बोरवेल के गड्ढे में गिरी श्रृष्टि को बचाने के हमने भरपूर प्रयास किए। बच्ची बहुत छोटी थी। जो पहले 40 फीट गहराई में थी। उसके परिवार व रेस्क्यू टीम ने निकालने का प्रयास किया तो वह और नींचे चली गई। हमने तत्काल आर्मी बुलाई, हर संभव प्रयास, किया लेकिन कई बार चीजें हमारे हाथ में नहीं रहतीं। ऐसी घटनाएं रह-रहकर सामने आ रही हैं, इनको रोकने के लिए इतना हम जरूर कर रहे हैं, कि बोरवेल खुला छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे, खुले वोरवेलों से हादसे न हों, इसके लिए भी प्रयास करेंगे। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। 
 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ गुरुवार शाम को मुरैना पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया, कि 25 साल से उनकी सुरक्षा में लगे मुरारीलाल शर्मा के बेटे की शादी है, इस शादी में वह वर-वधू को आशीर्वाद देने आए हैं। प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तो कभी मुख्यमंत्री बदले जाने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कि भाजपा में कहीं कोई फूट नहीं है, पूरी भाजपा एक है और मिलकर चुनाव लडेंगे। मुख्यमंत्री ने दमोह के मदरसे में मतांतरण के सवाल पर कहा, कि हमने  सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं, किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी कि कहीं मतांतरण की कोशिश करें या ऐसे ड्रेस कोड की बात करें जो भारतीय संस्कृति, परंपरा, जीवन मूल्यों के अनुरूप न हो, जबरन लादने की कोशिश भी न करें। इस मालले में एफआइआर हो गई है, घटना की हर स्तर पर गहराई से जांच हो रही है, दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुरैना आए मुख्यमंत्री ने वीआईपी बायपास रोड पर बन रहे भाजपा के नए जिला कार्यालय का भी निर्माण कार्य देखा, इसके बाद शादी में शरीक होने के बाद मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री देर शाम को सड़क मार्ग से ग्वालियर रवाना हो गए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE