BREAKING NEWS
KHABAR : ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, 288.. <<     दूषित पानी से 250 परिवार परेशान, महिलाओं ने नगर.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शिवकन्या बंसल, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओटा गांव की समस्याओं को लेकर तहसील.. <<     KHABAR : स्वच्छता पखवाड़ा-2026, युवाओं ने श्रमदान कर.. <<     KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 4:52 pm
KHABAR : किश्त नहीं भरने पर निजी कंपनी ने सीज किया ट्रैक्टर, किसान की गुहार पर कलेक्टर ने वापस दिलवाया, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम | जनसुनवाई के दौरान आज एक बार फिर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का संवेदनशील रवैया सामने आया है। निजी कंपनी से लिया ट्रैक्टर लोन की किस्त नहीं भर पाने की वजह से कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने किसान का ट्रैक्टर सीज कर लिया। खेत की जुताई और बुवाई के समय ट्रैक्टर जप्त होने से परेशान किसान ने इसकी गुहार जनसुनवाई में लगाई। किसान की समस्या सुनकर कलेक्टर ने टीवीएस फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को फोन कर किसान का जप्त किया गया ट्रैक्टर उसे वापस करने के निर्देश दिए। वहीं,किसान को भी अनुकूल स्थिति होने पर लोन की किस्त समय पर जमा करने की समझाइए कलेक्टर ने दी है। खेती हकाई और बुवाई के लिए परेशान हो रहे किसान रमेश चंद्र सिसोदिया जनसुनवाई में मिली राहत से बेहद प्रसन्न है और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया 

दरअसल दोपहिया और चार पहिया वाहन फाइनेंस करने वाली निजी कंपनियां लोन की रिकवरी के लिए रिकवरी एजेंटों को ग्राहकों के घर भेज कर किस्तों की रिकवरी करती हैं। कई मामलों में यह रिकवरी एजेंट लोगों से बदसलूकी और वाहन छीन लेने जैसी घटनाएं भी करते हैं। जावरा तहसील के कुशलगढ़ के किसान रमेश चंद्र सिसोदिया ने टीवीएस फाइनेंस कंपनी से ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था। जिसके किस्त वह समय पर जमा करवा रहा था। लेकिन इस वर्ष फसल खराब हो जाने से वह लोन की राशि जमा नहीं करवा सका। जिस पर कंपनी केयर रिकवरी एजेंटों ने उसका ट्रैक्टर किस करने की कार्रवाई कर दी। पीड़ित किसान ने इसकी गुहार जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई। जिस पर कलेक्टर ने किसान को ट्रैक्टर वापस दिलवा कर उसे लोन की किस्त चुकाने में समय की रियायत दिलवाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE