BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:45 pm
REPORT : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, जानकारी लेकर अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि की ब्लाकवार विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के शतप्रतिशत लक्ष्य तय समय सीमा में पूर्ण किए जायें। उन्होंने निर्देशित किया कि बीएमओ स्वयं लगातार फील्ड भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति की विगत बैठक में दिये गये निर्देश के अनुसार सभी बीएमओ द्वारा अपने- अपने ब्लाक में 15 दिवस में किये गये कार्यों की प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। वॉटम परफार्मर ब्लॉक गोटेगांव एवं सांईखेड़ा की उपलब्धियों पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने बीएमओ गोटेगांव एवं सांईखेड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने और निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिये।
गोटेगांव ब्लाक की समीक्षा में पाया गया कि बीएमओ ने अधीनस्थ एएनएम से कार्य नहीं कराया, इससे प्रगति न्यून पाई गई। इसके लिए बीएमओ गोटेगांव डॉ. एसएस धुर्वे का वेतन रोका गया। गोटेगांव एवं सांईखेड़ा ब्लाक के बीएमओ को आगामी टीएल बैठक में पुनरू अपना प्रस्तुतिकरण देने के निर्देश दिये गये।
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन की समीक्षा में सभी ब्लाक में प्रगति कम पाई गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन एएनएम को पोर्टल पर कार्य करने में दिक्कत होती है, उन्हें या उनके घर के किसी सदस्य को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाये। पोर्टल में एंट्री किये जाने का वीडियो बनाकर भेजा जाये। 50 वर्ष से अधिक उम्र की जिन एएनएम को पोर्टल पर कार्य करने में दिक्कत होती है, उनकी डाटा एंट्री का कार्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर से कराया जाये।
बैठक में निर्देशित किया गया कि एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर जिला अभियान को फिर से गति दी जाये। जिन आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छा कार्य किया गया है, उनके माध्यम से सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि क्लीनिकली कमजोर पाई जाने वाली महिलाओं को हाई रिस्क में रिकार्ड कर आयरन सुक्रोज एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सेवायें दी जाये और इनका रिकार्ड संधारित किया जाये। सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि एनीमिया मुक्त नरसिंहपुर जिला अभियान के अंतर्गत जिले में सीवियर एनीमिया वाली 733 महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी बीएमओ सरपंचों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में उनका सहयोग लें। दस्तक अभियान में डोर- टू- डोर ड्यू लिस्ट की मार्किंग कराई जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी में एनक्यूएएस के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों को बीएमओ चांवरपाठा गुणवत्तापूर्ण ढंग से करायें और आवश्यक कार्य के लिए एस्टीमेट प्रस्तुत किया जाये। यहां संस्थागत प्रसव को बढ़ाया जाये।
सिविल अस्पताल गाडरवारा में ग्रामीण स्तर से मिलने वाली एएनसी की सूचना संबंधित बीएमओ को दी जाये, जिससे ग्राम स्तर पर ही जांच कराई जा सके। बैठक में बीएमओ चांवरपाठा को एएनएम रिकार्ड संधारण तथा बीएमओ नरसिंहपुर को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से रिकार्ड संधारण प्रपत्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये। गोटेगांव ब्लाक में एनसीडी पोर्टल पर पंजीयन की बहुत ही कम उपलब्धि पाये जाने पर कलेक्टर द्वारा बीपीएम गोटेगांव का मानदेय रोके जाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही वॉटम परफार्मर सीएचओ को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को जो स्वास्थ्य सेवायें समय- समय पर दी जानी हैं, उन हितग्राहियों की अनमोल पोर्टल से ब्लाक स्तर पर व्यक्ति नामांकित कर ड्यू लिस्ट नामवार तैयार कराई जाये। इसे एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता के वाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाये, जिससे आशा कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित हितग्राही का नाम देखकर उन्हें स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराकर एएनएम से अनमोल पोर्टल में एंट्री कराई जा सके। इस संबंध में प्रतिदिन जिला स्तर पर टीम हेल्थ को जानकारी भेजी जाये।
बैठक में गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन एवं चार एएनसी जांच, एचआरपी चिन्हांकन, हाई रिस्क चिन्हांकन और महिलाओं में माडरेट व सीवियर एनीमिया की पहचान, उपचार व प्रबंधन, पीआईएच चिन्हांकन एवं प्रबंधन, समग्र अपडेशन, संस्थागत प्रसव, एनसीडी एनरोलमेंट व स्क्रीनिंग, सम्पूर्ण टीकाकरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र बेड आक्युपेंसी की विस्तार से ब्लाकवार समीक्षा की गई। वॉटम परफार्मर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र की समीक्षा कर सुधार लाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप धाकड़, समस्त बीएमओ, महिला बाल विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE