BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:54 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट में सीएम राइज स्कूल के प्राचार्यों की बैठक सम्पन्न, कलेक्टर ने दिए परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने की रणनीति तैयार करने के निर्देश, पढे खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम राइज विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2021- 22 तथा 2022- 23 के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा परिणाम की विस्तृत समीक्षा की गई। नवीन सत्र के लिए इन विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा परिणाम और अधिक बेहतर बनाने की रणनीति की जानकारी कलेक्टर ऋजु बाफना ने स्कूलवार ली। उन्होंने प्राचार्यों से उनके स्कूलों में वर्ष 2022- 23 में जिन विषयों में विद्यार्थियों के कम अंक आये हैं और विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के लिए पहले से ही दक्ष शिक्षकों की नियुक्ति व उपस्थिति हो। इसके अलावा उच्च शैक्षणिक योग्यता के शिक्षकों को भी इसमें सम्मिलित किया जाये।
कठिन विषयों (जिनमें परिणाम बेहतर नहीं रहा है) के टॉपिक्स आसानी से समझाने की रणनीति तैयार करें। इसके लिए जिले के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो बनवाये जायें। उनके साथ मॉड्यूल एवं एकेडमिक प्लान तैयार किया जाये। सीएम राइज स्कूलों के टीचर्स अन्य स्कूलों में भी जाकर अन्य शिक्षकों की ट्रेनिंग करवायें। ऐसे शिक्षक जिनके स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री, इंग्लिश एवं मैथेमेटिक्स में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम आया है, उन्हें सम्मानित किया जाये। स्कूल में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार किया जाये। प्रत्येक विद्यार्थी पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोभी में कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 90.16 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 76.6 प्रतिशत रहा है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव में कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 78 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 66 प्रतिशत रहा है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सांईखेड़ा में कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 71.74 प्रतिशत एवं कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 64.86 प्रतिशत रहा है।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल की कक्षा 10 वीं एवं हायर सेकेंडरी की कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर जिला पूरे मध्यप्रदेश में अव्वल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE