BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 5:09 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री चौहान के साथ फिल्म तथा ओटीटी के प्रमुख व्यक्तियों ने किया पौधारोपण, सीएम ने लगाए पीपल, नीम और अमरूद के पौधे, उपस्थितों को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में फिल्म और ओटीटी जगत के प्रमुख व्यक्तियों के साथ पीपल, नीम और अमरुद के पौधे रोपे। पौध-रोपण में प्रोड्यूसर एवं एक्टर वाणी त्रिपाठी टीकू, सोनी पिक्चर्स इंटरटेनमेंट मुंबई के प्रोडक्शन हेड धैर्यशील निम्बालकर, जियो स्टूडियो मुंबई की कन्टेंट अलाएंस हैड शोभा संत, नेटफिलिक्स के डायरेक्टर (प्रोडक्शन मेनेजमेंट) पार्थ अरोड़ा, वन एच मीडिया कंससटेंट मुंबई की फाउंडर हेमलता उपाध्याय आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अंगवस्त्रम् भेंटकर अतिथियों का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ मैजिक आवर फिल्म्स के प्रोड्यूसर समीर सरकार, गुरु फिल्म्स (तेलुगु) की प्रोड्यूसर सुनीथा तांती, लायंस गेट इंडिया की वाइस प्रेसीडेंट मृणालिनी खन्ना, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स के प्रोड्यूसर और फाउंडर धीर मोमाया ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान को गुरु फिल्म की सुनीथा तांती ने ष्आयुर्वेदा क्रॉनिकल्स - द एडवेंचर्स ऑफ वात, पित्त एंड कफष् पुस्तक भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान से प्रोड्यूसर्स ने चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में फिल्मांकन की बहुत अधिक संभावनाएँ हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माता भी फिल्मांकन के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण की सराहना की तथा कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के प्रति यह प्रतिबद्धता इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म निर्माताओं ने प्रदेश के आतिथ्य की सराहना भी की। परिचय प्रमुख सचिव संस्कृति तथा पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने कराया।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ जितेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक सिंह, विजया दुबे, सौम्या दुबे तथा वैष्णवी दुबे ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पौध-रोपण में कार्तिक चौहान, राममूर्ति मिश्रा, शशांक हिंडोलिया, अनिरुद्ध दुबे और भेरूंदा के सुनील देवेंद्र और कृष्णा भी शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE