BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 5:28 pm
REPORT : कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत सपरिवार पहुंचे हर्कियाखाल, बालाजी मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, विधायक परिहार सहित इन्होंने किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत ने शनिवार को नीमच जिले के हर्कियाखाल पहुंचकर, जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर बालाजी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने महामहिम राज्यपाल गहलोत का शाल व श्रीफल से सम्मान किया। इस मौके पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, रतलाम के जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका नागदा जंक्शन के अध्यक्ष, नगर परिषद बड़ावदा के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कर्नाटक के राज्यपाल महामहिम थावरचंद गहलोत के हर्कियाखाल मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिला पंचायत के सीईओ गुरुप्रसाद, एसडीएम डॉ. ममता  खेड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उनका स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची ने मालवीय समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ गहलोत का स्वागत कर साफा बांधकर सम्मान किया। 

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत ग्राम हनुमंत्या व्यास जितेंद्र यादव के निवास पर पहुंचे,जहां विधायक दिलीप सिंह परिहार ने यादव परिवार की ओर से गहलोत का साफा बांधकर स्वागत किया। जितेंद्र यादव एवं परिवार के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य, नागरिक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE