BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 5:50 pm
KHABAR : शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ गौरव यात्रा का मुख्य कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा- गौरव यात्रा रानी दुर्गावती के आदर्शों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की यात्रा है, पढ़े खबर  

Share On:-

डिण्डोरी। गोंडवाना साम्राज्य की महारानी रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पाँच अलग-अलग स्थानों से निकाली गई। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अगुवाई में शुक्रवार को गौरव यात्रा डिंडौरी जिले में प्रवेश की, जो ग्राम कमको मोहनिया, समनापुर होते हुए डिंडोरी पहुंची। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी प्रांगण में गौरव यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भंवर, राजेंद्र पाठक, महेश धूमकेती, जयसिंह मरावी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी कर्मचारी और आमजन मौजूद थे।    शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी आयोजित कार्यक्रम में वीरांगना रानी दुर्गावती की वीरगाथा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया है। जिसमें जबलपुर से लोकराग समिति के द्वारा नृत्य नाटिका और नुक्कड़ जपं करंजिया ग्राम मेढ़ाखार से सुखीराम मरावी एवं उनकी टीम के द्वारा रानी दुर्गावती की वीरगाथा का शानदार चरित्र चित्रण किया गया है। सभी कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।  समारोह के प्रारम्भ में बालाघाट जिले  से प्रारम्भ हुई इस यात्रा के प्रभारी केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को  केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित भी किया। समाज और संस्कृति की रक्षा करने अपने प्राणों का बलिदान करने वाली रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा का स्मरण किया गया ।  केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि रानी दुर्गावती ने आदिवासी समुदाय के मान-सम्मान और स्वाभिमान तथा संस्कृति एवं परम्पराओं से समझौता नहीं किया और देश की रक्षा के लिये मुगलों आक्रांताओं से बहादुरी से लड़ते हुये अपने प्राणों की आहुति दे दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रानी के इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने देश की आजादी के लिये सर्वस्व बलिदान देने वाले जनजातीय नायकों की शौर्य गाथा को जन सामान्य तक पहुंचाने की पहल करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना की है।  रानी दुर्गावती की वीर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई। गौरव यात्रा गोंड शासकों के सभी 52 गढ़ों से होते हुये पाँच अलग-अलग मार्गों से निकाली जा रही है। इस यात्रा का शुभारम्भ देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बालाघाट से वर्चुअल शुभारम्भ किया है। यात्रा का समापन 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शहडोल में करेंगे।  समारोह के समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया । वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा के साथ चल रहे प्रचार रथ से रात्रि में  डिंडोरी में रानी के शौर्य गाथा पर आधारित फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया।गौरव यात्रा डिंडोरी में रात्रि विश्राम करेगी और शनिवार को प्रातः कलेक्ट्रेट चौराहा में रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE