BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : श्री राधा कृष्ण मंदिर की सातवीं वर्षगांठ.. <<     BIG NEWS : एकादशी पर्व के अवसर पर सांवलिया सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 5:51 pm
KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, प्रसव के रेफरल मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर की नाराजगी, सीएमएचओ ने तलब किया जवाब, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। स्वास्थ्य सेवाओं पर लापरवाही बरतने वाले दो स्वास्थ्य अधिकारी सहित चार एएनएम को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश सीएमएचओ ने जारी किए नोटिस में दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग को प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव कराए जाए, अनावश्यक रूप से सामान्य प्रसव के मामलों को रेफर नहीं किया जाए। साथ ही गर्भवती महिला की एएनसी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांच कराई जाए। ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जानकारी मिली कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही की चिकित्सा अधिकारी, बलॉक रीठी के उप स्वास्थ्य केंद्र बकलेहटा की एमपीडब्ल्यू और एएनएम ब्लॉक विजयराघवगढ़ स्थित उप-स्थ्वास्थ्य केंद्र रजरवारा की एएनएम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलहरी, उपस्वास्थ्य केंद्र पथवारी ब्लॉक बड़वारा की एएनएम ने गर्भवती महिलाओं को 108 एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल प्रसव के लिए रेफर किया है।


समीक्षा के दौरान बिलहरी की नर्सिंग आफिसर ने गर्भवती महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर करना सही नहीं पाया गया। गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान नियमानुसार जांच नहीं की गई। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को नेाटिस जारी करने के लिए कहा है।


कलेक्टर के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बरही की चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती सिंह, बकलेहटा की एमपीडब्लयू प्रकाशचंद्र सौर, एएनएम रोशनी साहू, शिवकुमारी सोनी, पार्वती मेहरा और पथवारी की एएनएम स्वर्णलता दास को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE