BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 7:04 pm
REPORT : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में जिले के 31 यात्री गंगासागर के लिए हुए रवाना, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने किया तिलक, माला पहनाकर दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आज का दिन खरगोन के तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा ही ऐतिहासिक दिन रहा। क्योंकि शुक्रवार को ऐसे नागरिक गंगासागर तीर्थ के लिए रवाना हुए जिन्होंने कभी हवाई यात्रा नहीं की ओर न ही कभी सपना संजाया की हवाई जहाज से तीर्थ करेंगे। लेकिन उनका सपना पूरा हो भी रहा है तो बिना कोई रुपये दिए। शुक्रवार को गंगासागर जाने वाले 31 यात्रियों को कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एसडीएम श्री ओएन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अनुबाई तंवर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, सांसद प्रतिनिधि श्री कल्याण अग्रवाल, श्रीमती नंदा ब्राहाम्णे ने फूल माला और तिलक कर उनकी खुशी आपस में बांटते हुए शुभकानाएं दी। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्री बस के द्वारा इंदौर के लिए रवाना हुए तो नारा लगाते हुए कहा कि सारे तीरथ बार-बार, गंगासागर एक बार। सभी 31 यात्रियों को हवाई जहाज में समान रखने के लिए उपयुक्त बैग भी प्रदान किये गए। यह यात्रा 26 जून को वापस हवाई जहाज से लौटेगी। डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांशा करोठिया ने बताया कि चयन तो 32 यात्रियों का हुआ था। लेकिन अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों से भारत बर्वे यात्रा पर नहीं जा सकें।    

खुशी से कभी कलेक्टर के हाथ चूमे तो कभी गले मिलें-
तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कलेक्टर भवन के जनसुनवाई कक्ष में बैठने पंजीयन कार्ड, स्वागत और बैग वितरण करने के लिए एकत्रित किया गया। यहां जब कलेक्टर श्री वर्मा यात्रियों का स्वागत करने पहुँचे तो वे यात्रियों से ऐसे मिलें जैसे पहले जानते हो। यात्रियों ने अपनी खुशियां कलेक्टर श्री वर्मा के साथ फोटो खिंचवाकर साझा की। एक यात्री तो ऐसे खुश हुए की उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा के कभी हाथों को चूमा तो कभी गले मिलें। बस में संवार होने से पूर्व कलेक्टर भवन मुख्य प्रवेश द्वार पर सामूहिक फ़ोटो खिंचवाए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE