BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 7:07 pm
KHABAR : 27 जून को आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में बैठक का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा 27 जून 2023 को शहडोल जिले में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 के शुभारंभ कार्यक्रम के संबंध में बैठक ली गई। कलेक्टर हुड्डा द्वारा बताया गया कि जिले की सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व स्थानीय नागरिकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आशा/ऊषा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री/बेनर निर्धारित प्रारूप में प्रदर्शित किये जाएगे, प्रधानमंत्री के शहडोल जिले में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेब कास्ट, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के नामों का वाचन, जन प्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के लाभों के बारे में जानकारी, हितग्राहियों को पी.वी.सी. कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाने की विधि के बारे में समझाया जायेगा।

कार्यक्रम के फोटोग्राफ तथा वीडियोग्राफी की जायेगी। फोटोग्राफ तथा वीडियो कार्यक्रम के पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण (क्न्क्।) को प्रेषित किये जायेंगे। च्टब् कार्ड वितरण करते समय हितग्राहियों का ई- केवायसी किया जाना अनिवार्य है। योजनातंर्गत लाभांवित हितग्राही मंच से अपने अनुभव साझा करेगे। नगरीय निकाय क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर आयुष्मान भारत हितग्राहियों के नामों की सूची चस्पा की जायेगी। कार्यक्रम में एक धन्यवाद प्रस्ताव रखा जायेगा जिसमें उन लाभार्थियों के हस्ताक्षर होंगे जिन्हें योजनान्तर्गत उपचार लाभ मिला है। प्रत्येक जिले में प्रभावी कार्यक्रम आयोजित करने वाले 03 नगरीय निकायों एवं 10 ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर प्रशंसित किया जायेगा। इसके चयन का आधार कार्यक्रम में नागरिकों की उपस्थिति, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री, बेनर इत्यादि का प्रदर्शन, जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति, प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का वेब कास्ट, हितग्राहियों द्वारा अनुभव साझा किये जाना होगा।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे.पी.एस. ठाकुर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राधु सिंह बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE