नीमच। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज साहब की जन्म स्थली नीमच सिटी में आचार्य प्रवर श्री 1008 श्री रामलाल जी महाराज उपाध्याय परिवार राजेश मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा का कल रविवार प्रातः 8 आगमन होगा। सुबह 9 बजे सुंदरम वाटिका सभागार में धार्मिक प्रवचन एवं धर्म सभा आयोजित होगी। इस अवसर पर समाज के 500 महिला पुरुष बच्चे साधु परिधान में रहेंगे। साधु संत की तरह दिनचर्या में संयम नियम का पालन करेंगे। साधु परिधान रविवार सुबह 8 बजे प्रारंभ होगा जो दूसरे दिन सूर्याेदय तक जारी रहेगा। इसमें सभी ग्यारह सामयिक भी करेंगे।