भोपाल। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल द्वारा 26 जून 2023 को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वप्रथम रक्तदान कर करेंगे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एसपीएस बुन्देला ने अपील की है कि पीड़ित मानवता की सेवा के भाव से रक्तदान कर महान सेवा कार्य के भागी बनें एवं स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए अपने संपर्क के नागरिकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें।