भोपाल। 27 जून को विशेष आयुष्मान ग्राम सभा आयोजित की जायेगी। जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि ग्राम सभाओं में जो गतिविधियां संपादित की जायेगी उनमें कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा स्थानीय नागरिकों को आयुष्मान ग्राम सभा में उपस्थित होने हेतु घर-घर जाकर आमंत्रित किया जायेगा।
आयुष्मान ग्राम सभाओं, कार्यक्रम स्थल पर आयुष्मान योजना से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री,बेनर निर्धारित प्रारूप में प्रदर्शित किये जायेंगे। ग्राम सभा दिवस अर्थात् 27 जून को सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के शहडोल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव वेब कास्ट किया जायेगा। इस हेतु टेलीविजन की व्यवस्था के साथ उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विकास खण्डों में उक्त निर्धारित कार्यक्रम पंचायत भवन के स्थान पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर आयोजित किऐ जायेंगे। ग्राम सभाओं में आयुष्मान भारत योजना के सभी हितग्राहियों के नामों का वाचन किया जायेगा। जन प्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान भारत योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी जायेगी एवं हितग्राहियों को पी.वी.सी. कार्ड वितरण किये जायेंगे ।
योजनातंर्गत लाभांवित हितग्राहियों द्वारा मंच से अपने अनुभव साझा किये जायेंगे। पीवीसी कार्ड वितरण करते समय ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। ई-केवाईसी का कार्य ग्राम रोजगार सहायकों द्वारा किया जायेगा। ग्राम पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर आयुष्मान भारत के सभी हितग्राहियो के नाम की सूची चस्पा की जायेगी। आयुष्मान ग्राम सभाओं , कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात कार्यक्रम के फोटो, वीडियो ई-मेल द्वारा आयुष्मान भारत कार्यालय को प्रेषित किये जायेंगे।