BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     REPORT : रेलवे आवास बना जुए का अड्डा, जब खाकी ने दी.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 8:19 pm
REPORT : कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत पहुंचे नीमच, सुप्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी के दर्शन कर प्रतिष्ठित यादव गोल्डन परिवार से की सौजन्य भेंट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचन्द गहलोत शनिवार को नागदा से प्रस्थान कर नीमच जिले के हर्कियाखाल पहुँचे जहाँ महामहिम राज्यपाल गहलोत ने सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में  सपरिवार पूजा अर्चना कर बालाजी के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने महामहिम राज्यपाल गहलोत का शाल व श्रीफल से सम्मान किया।
महामहिम राज्यपाल गहलोत बालाजी मंदिर के दर्शन उपरांत स्थानीय हनुमंत्या व्यास स्थित यादव परिवार के निवास पर पहुंचे जहाँ जितेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव एवं उनके परिवार सहित ग्रामवासियो ने महामहिम का गर्म जोशी से पुष्पवर्षा कर आदर सत्कार के साथ उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान यादव परिवार की ओर से विधायक दिलीपसिंह परिहार ने गहलोत का साफा बांधकर स्वागत किया।
जितेंद्र यादव, विरेन्द्र यादव एवं परिजनो ने महामहिम राज्यपाल के स्वागत स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राज्यपाल गेहलोत के परिजनो की तस्वीर भेंट की। वही हनुमंत्या व्यास के ग्रामीणो ने महामहिम राज्यपाल को श्री बालाजी की चांदी से बनी मूर्ति सप्रिम भेंट की। जिसके उपरांत राज्यपाल गेहलोत ने यादव निवास पर माता स्वरूप 9 कन्याओ का पूजन कर उन्हे श्रीफल भेंट कर आर्शिवाद लिया।  
इस मौके पर यादव परिवार सहित विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मेहरसिंह जाट, मंडी व्यापारी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मधुसुदन राजौरा, निलेश पाटीदार एवं हनुमंत्या व्यास के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
इसके बाद महामहिम गेहलोत हनुमंत्या व्यास से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्थित चमत्कारी श्री होरी हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए। यादव परिवार सहित हनुमंत्या व्यास के ग्रामीणो ने महामहिम गहलोत के आगमन पर कोटि कोटि आभार प्रकट किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE