भोपाल। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के रूप में मनाया जाएगा। अभियान 27 जून से 11 अगस्त तक जनसंख्या स्थिरता माह के रूप में आयोजित किया जाएगा। अभियान अवधि में जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस, प्रजनन स्वास्थ्य के महत्व, समग्र विकास, विकास योजनाएं व कार्यक्रम पर केंद्रित है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक योग्य हितग्राही तक परिवार नियोजन के महत्व, संदेश एवं साधनों को पहुंचने की आवश्यकता है इस के लिए विश्व जनसंख्या दिवस अभियान अंतर्गत जो गतिविधियां आयोजित की जाएंगी वह दो भागों में शामिल होंगी जिनमें दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक तथा जनसंख्या स्थिरता माह और सेवा प्रदायगी माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विश्व जनसंख्या दिवस के लिए निम्न थीम और स्लोगन का प्रदर्शन सभी स्वास्थ्य संस्थाओं तथा आरोग्य केंद्रों तथा अन्य आवश्यक स्थलों पर किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.तिवारी ने जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को अभियान अवधि में पूर्व उल्लेखित गतिविधियों का आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।