भोपाल। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के समृद्धिशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधताओं, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं सहित अन्य से अवगत कराने तथ जागरूक करने के उद्देश्य से 27 जुलाई को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने बताया कि पर्यटन क्विज के लिए प्रतिभागी टीम व विद्यालयों का पंजीयन कार्य टूरिज्म बार्ड की वेबसाईट http://www.tourism.mp.gov.in// पर 8 जुलाई तक ऑनलाईन किया जाएगा। प्रतियोगिता की संपूर्ण विवरण क्विज नियमावली अंकित है।
जिला पंचायत सीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को जिला स्तर पर अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए शासकीय एवं निजी हाईस्कूल व हाई सेकेण्डरी स्कूलों के पंजीयन कराने के लिए संबंधितों को निर्देशित करने के निर्देश दिए हैं।