इन्दौर। जिले के कक्षा 10वी एवं 12वी के प्रतिभावान दिव्यांग छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थानीय गांधी हाल में रविवार 25 जून को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सुचिता बेक तिर्की आदि विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उक्त समारोह का आयोजन समदृष्टि क्षमता एवं विकास अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्था द्वारा किया जा रहा है।