BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     REPORT : रेलवे आवास बना जुए का अड्डा, जब खाकी ने दी.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 10:56 am
REPORT : पद्मभूषण डॉ. आडवाणी और लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने किया पौधारोपण, मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स भोपाल स्थित उद्यान में नीम, बादाम और जामुन के पौधे रोपे। प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मभूषण एवं पदमश्री डॉ. सुरेश एच. आडवाणी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म निर्देशक-अभिनेता-संगीत निर्देशक और गीतकार पीयूष मिश्रा, जादूगर आनंद, जीवा आयुर्वेद के संचालक डॉ. विकास चौहान, संगीतकार कविता सेठ, पार्श्व गायिका और गीतकार श्रद्धा पंडित, कवि अमन अक्षर ने भी मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि अपने-अपने क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित ये व्यक्तित्व मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पधारे हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बी.बी. नायडू, निखिल मेथिया, गौरव तिवारी, डॉ. अरविंद पाण्डेय, कर्नल एच.आर. रोहिल और दिशा तिवारी ने भी पौधे रोपे।

इस अवसर पर शिवांश गर्ग और मनोज शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी तथा पं. राजकुमार गर्ग, संतोष सूर्यवंशी, पंकज त्रिपाठी, पुरुषोत्तम शर्मा, ब्रजेश तिवारी, अर्पित सिंह, राजेश सिंह, सुमित चौधरी और राजकुमार पटेल ने भी पौधे लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE