BREAKING NEWS
KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों के अधूरे काम होंगे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 10:59 am
KHABAR : मौसम बिगड़ा तो कारगर रहा बिजली कंपनी का ऊर्जस एप, आंधी व तेज वर्षा के दौरान की 704 उपभोक्ताओं की मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। बिजली वितरण कंपनी का मोबाइल एप ऊर्जस उपभोक्ताओं के लिए मौसम बिगड़ने पर भी कारगर साबित हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में जब मौसम खराब हुआ, सतत बारिश,आंधी चली, कई जिलों में पेड़ों की शाखाएं भी गिरी, इस दौरान ऊर्जस एप ने सैंकड़ों बिजली उपभोक्ताओं की मदद की। एक दिन में ऊर्जस के माध्यम से कुल 704 उपभोक्ताओं की समय पर मदद की गई।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक रिंकेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रबंध निदेशक मित तोमर के आदेश पर उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए कई प्रयास किए गए है। ऊर्जस एप के माध्यम से भी उपभोक्ताओं को घर बैठे बिजली संबंधी शिकायत निवारण की सुविधा दी गई है। मुख्य महाप्रबंधक वैश्य ने बताया कि गत दिवस मौसम बिगड़ने के दौरान ऊर्जस एप ने उपभोक्ताओं की भरपूर मदद की। इस दौरान ऊर्जस एप के माध्यम से इंदौर शहर के 525, उज्जैन के 26, देवास के 44, रतलाम के 22 उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया। इसी तरह धार, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ,नीमच, मंदसौर के भी कई उपभोक्ताओं ने भी ऊर्जस की मदद से राहत प्राप्त की। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि ऊर्जस एप पर शिकायत दर्ज होने के बाद अगले दो-चार मिनट में केंद्रीयकृत कॉल सेंटर 1912 के प्रभारी के पास प्रदर्शित होने लगती है। वहां से उक्त शिकायत को तुरंत ही संबंधित जोन, वितरण केंद्र की टीम को निवारण के लिए भेज दिया जाता है। इस तरह ऊर्जस एप पर दर्ज होने वाली शिकायतें समाधान के लिए संबंधित लाइन स्टॉफ के पास अधिकतम 10 मिनट में पहुंच जाती है। इसके बाद मैदानी कर्मचारी समाधान करते है, एवं कॉल सेंटर से समस्या या शिकायत समाधान की फोन लगाकर पुष्टि भी की जाती है। इंदौर के 22 उपभोक्ताओं की वाट्स एप पर मिली आपूर्ति संबंधित शिकायतों का निराकरण भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE