खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार शनिवार को आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन बिस्टान रोड़ स्थित कार्यालय में किया गया। इस कार्यशाला में स्काउट गाईड, रोवर, रेंजर सहित 100 से अधिक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान सभी को समय समय पर आने वाली आपदाओं से परिचय एवं जन सुरक्षा से संबंधी जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही आपदा के समय मुसीबत में फंसे व्यक्ति को स्वयं की रक्षा कर अन्य व्यक्तियों प्राणियों की सुरक्षा के लिए प्रयास करने चाहिए। कार्यशाला के बाद सभी से फीड बैक प्राप्त किया गया जिसे सभी ने बहुत उपयोगी बताया।