BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में रेणुका.. <<     KHABAR : कलयुगी श्रवण कुमार ने पेश की मातृभक्ति की.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : तीन माह आठ दिन से वेतन अटका, एमटीएस.. <<     KHABAR : बड़वानी पुलिस की कार्यप्रणाली को मिला.. <<     NEWS : सावन के रंग में रंगा चित्तौड़गढ़, लहरिया.. <<     KHABAR : खाद के लिए किसानों का इम्तिहान, 50-70 किमी दूर.. <<     NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के.. <<     NEWS : नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर में.. <<     KHABAR : 42 टन शक्कर की हेराफेरी का बड़ा खुलासा, अमानत.. <<     NEWS : श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ को विकास की बड़ी सौगात, 1,600 कार्यों.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में नशे के खिलाफ.. <<     NEWS : पद्मिनी विहार आवासीय योजना का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2023, 7:31 pm
BIG NEWS : 65 वर्ष पुराने देवनारायण मंदिर का करवाया जीर्णोद्धार, कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में हुआ अभिषेक, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंदेडी में सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा करणी सेना युवा इकाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेडी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी के आव्हान पर देवनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए समस्त ग्राम वासियो एवं समस्त आशीर्वाद दाताओं के सहयोग से लगभग 65 वर्ष पुराने देवनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 वर्षों से देवनारायण मंदिर की छत जर्जर होने के चलते देवनारायण की मूर्तियों तथा वहां स्थापित समस्त देवी देवताओं की मूर्तियों के ऊपर बरसात का पानी गिर रहा था। जर्जर छत खराब होने के चलते बारिश का पानी मंदिर में गिरता था उसकी वजह से श्रद्धालु तथा भक्तजन पूजा अर्चना, कीर्तन नहीं कर पाते थे। ऐसी स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत मुंदेडी सरपंच प्रतिनिधि कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया और मंदिर का निर्माण करवाते हुए आज समस्त वैदिक मंत्रों के साथ में पूजा पाठ करते हुए हवन आदि कर अभिषेक किया और ग्राम वासियों को प्रसादी के रूप में सवा कुंटल नुक्ति का प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर देवनारायण मंदिर के पुजारी चुन्नीलाल धनगर, ठाकुर भंवर सिंह शक्तावत, मंदिर कोषाध्यक्ष गोपाल पाटीदार, सह कोषाध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, कार्य निरीक्षक ठाकुर कालू सिंह हाडा, अभिषेक प्रभारी दिलीप पाटीदार, सेवक जगदीश धनगर, उपाध्यक्ष तुलसीराम धनगर, ठाकुर राम सिंह, ठाकुर नारायण सिंह, मोणिराम बैरागी, विनोद लोहार, जगदीश प्रजापत, ठाकुर बहादुर सिंह हाडा, सुरेश सिंह, मुकेश कुमावत, कुंवर कुलदीप सिंह, कारू लाल नागदा, महेश नागदा, मोडीराम पाटीदार, ठाकुर सत्यनारायण सिंह हाडा, नारायण लाल धनगर, रामेश्वर पाटीदार, ओम प्रकाश पाटीदार, भगवान लाल धनगर, रमेश नायक, हजारी लाल नायक, अमृतराम ररोतिया सहित अनेक भक्तजनों ने हवन एवं अभिषेक में उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया तथा सैकड़ों ग्राम वासियों को प्रसादी वितरण करने में अहम भूमिका अदा की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE