मन्दसौर। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सावन मास को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। सावन मास में इस वर्ष 8 सोमवार आयेंगे और मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने और मनचाहा वर प्राप्त करने के लिए महिलाए पुरुष पूरे सावन मास को उपवास कर शिव की सोमवार के दिन विशेष ध्यान और पूजा अर्चना करते हैं।
विश्व प्रसिद्ध और पूरे हिंदुस्तान में एक मात्र मन्दिर भगवान पशुपतिनाथ जी के मन्दिर में रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा हैं। जिसमे अष्टमुखी प्रतिमा के ठीक सामने विराजित भगवान शिव के नंदी को रंग रोगन करते कलाकार अंतिम रूप दे रहे है। कलाकार अर्जुन जटिया ने बताया कि नन्दी महाराज का रंगाई पुताई का कार्य एक दो दिन में पूरा कर परिसर में कुछ काम है उसको भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।