BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2023, 7:03 pm
BIG NEWS : मारुती ईको कार और पायलेटिंग करती बाइक, जैसे ही बड़े आगे तो दिखी पुलिस की नाकाबंदी, फिर लिया ये फैसला तो हरकत में आई खाकी, जब पीछाकर वाहन रोककर ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के बिजयपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक ईको कार से 222 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त किया है। वहीं एस्कोर्टिंग कर रही मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। कनेरा के बांगेड़ा घाटा के निवासी दोनों आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी गंगरार भवानीसिंह के सुपरविजन मे गुरुवार को थानाधिकारी हमेरलाल उनि मय एएसआई सुरेश गिरी, हैडकांस्टेबल सत्यप्रकाश, कानि राहुल, औकार, जोगेन्द्र, रामधन, रणजीत व राजेन्द्र सिंह के साथ थाने से रवाना हो कल्याणपुरा, अमरपुरा सर्कल गश्त करते हुए पालछा तिराया पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान एक मारूती ईको कार को रुकवाने का प्रयास किया जिसके आगे एस्कोर्टिंग करते हुए एक मोटर साईकिल भी चल रही थी। कार चालक व मोटरसाईकिल चालक ने मारूती ईको कार व मोटरसाईकिल को पालछा से सेमलिया की तरफ जाने वाले कच्चा रास्ते पर लेकर चले गये। जिनका पिछा किया तो गाँव सेमलिया आबादी क्षेत्र से पहले पुलिस जाप्ता द्वारा ईको कार व एस्कोर्टिंग कर रही मोटरसाईकिल हिरो एचएफ डिलक्स को रूकवाया। 
ईको कार व मोटरसाईकिल के अन्दर कोई अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण सम्भावना होने से कार व मोटर साईकिल की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की पीछे की सीट नहीं होकर अंदर प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे, जिसमे 10 प्लास्टिक व 1 जुट के बोरे में अवैध डोडाचुरा भरा मिला। जिसका वजन 222 किलोग्राम हुआ। वहीं एस्कोर्टिंग कर रही मोटर साईकिल की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
मादक पदार्थ की तस्करी के परिवहन में काम में ली जा रही मारूती ईको कार, एस्कोर्टिंग कर रही मोटर साईकिल व अवैध डोडाचुरा को जब्त कर आरोपी कार चालक बांगेडा घाटा थाना कनेरा निवासी 30 वर्षीय दिनेश पुत्र बाबुलाल रेगर एवं एस्कोर्ट कर रहे मोटरसाईकिल चालक 29 वर्षीय बनवारी पुत्र पुष्कर लाल रेगर को गिरफ्तार किया गया।
थाना बिजयपुर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE