BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 4:18 pm
BIG NEWS : जिले का महू-नीमच फोरलेन और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब बाइक पर महिला को बैठाकर गोल्डी ने लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की दलौदा थाना पुलिस ने एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भी बरामद किया है। बरामद डोडाचूरा की कीमत एक लाख 8 हजार रुपए बताई गई है।

दलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर बाइक सवार महिला पुरुष अवैध रूप से डोडाचूरा की तस्करी कर डिलीवरी देने जाने वाले है।

मामले में दलौदा पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव नीमच हाईवे फतेहगढ़ के निकट नाकाबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बाइक एमपी 14 जेडए 1594 को रोककर दोनों पकड़ा। बाइक सवार ने गोल्डी उर्फ बिट्टू पिता रूपचंद प्रधानी सिंधी और माला पति शेरू कुरैशी निवासी अंबिका नगर दलौदा नाम बताया। इनके पास से प्लास्टिक के तीन कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे डोडाचूरा सोनल पिता रूपचंद प्रधानी और राजेन्द्र उर्फ कालू निवासी सोनी कॉलोनी दलौदा से लेकर आए थे। तीसरा आरोपी सोनल मुख्य आरोपी गोल्डी का भाई है। पुलिस ने सोनल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को सोनगरी निवासी सादिक उर्फ भय्यू को डिलीवरी देना थी, इससे पहले वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आरोपी राजेंद्र उर्फ कालू और सादिक उर्फ भय्यू फरार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE