BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2023, 4:50 pm
BIG NEWS : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जब खाकी तक पहुंची शहर के होटल में इस गंदे काम की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब टीम बनाकर दी दबिश तो इस हालत में मिले युवक-युवती, जानिये कौन-कौन चढ़ा हत्थे, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही पुलिस इस गिरोह में अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

 

ग्वालियर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात देह व्यापार का रैकेट संचालित कर रहे बालाजी गेस्ट हाउस पर रेड मारी थी। रेड के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस से तीन पुरुष एक महिला को हिरासत में लिया है, इस रैकेट को गेस्ट हाउस संचालक और एक दलाल चला रहे थे यह दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से महिलाओं को कांटेक्ट पर लाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे थे पुलिस को गेस्ट हाउस के कमरे से कुछ यूज किए हुए कंडोम और कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राम प्रताप सिंह तोमर पुत्र प्रवीण तोमर निवासी वार्ड नंबर 9 प्रताप कॉलोनी अम्बाह, श्यामसुंदर राठौर पुत्र कुंवर पाल राठौर निवासी रामगोविंद वाली गली महावीरपुरा जिला मुरैना, कल्लू उर्फ राहुल पंडित उपाध्याय पुत्र राम सेवक शर्मा निवासी ग्राम वडकरा अम्बाह जिला मुरैना मैं रहने वाले के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है साथ ही पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।


महाराजपुरा सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि देह व्यापार चलने की सूचना काफी समय से मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस से तीन पुरुष सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस देह व्यापार का कारोबार गेस्ट हाउस संचालक और एक दलाल मिलकर कर रहे थे फिलहाल इन सभी के लाभ देह व्यापार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE