BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 5:45 pm
KHABAR : कांग्रेस का निगम के खिलाफ प्रदर्शन, शहर वासियों को मुलभूत सुविधा नहीं मिलने पर लगाए आरोप, इतने पार्षद सहित कांग्रेस नेता बैठे भूख हड़ताल पर, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन | शहर वासियों को मुलभूत सुविधा नहीं मिल पाने का आरोप लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की, कांग्रेस के 17 पार्षद सहित अन्य नेताओं ने नगर निगम उज्जैन के जिम्मेवारो के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया और बैनर पोस्टर लगाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।

उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर में नलों में गंदा पानी, स्ट्रीट लाईट, खराब कचरा गाड़ियों जैसी मुलभुत सुविधा नहीं मिल पाने के कारण मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, राजेंद्र वशिष्ठ सहित कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक पार्षद धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेता राजेन्द्र वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि नगर सरकार बने हुए करीब एक वर्ष होने आया लेकिन किसी भी वार्ड में विकास का काम नहीं हो पाया। नीगम मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अधिकारी कर्मचारी मनमानी करते है। जनप्रतिनिधियों को आवाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है। नगर निगम कंगाली के दौर में है ठेकेदारों का 50 करोड़ से ज्यादा बकाया है। जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा ये शुरुवात है आंदोलन की हर दिन नए लोग जुड़ते जाएंगे। रवि राय ने कहा कि समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पाने से कांग्रेस पार्टी में आक्रोश है। भाजपा बोर्ड तथा निगम के अधिकारियों की निष्क्रियता का परिणाम सारा शहर भुगत रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE