BREAKING NEWS
KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<     घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 33 हजार की ठगी,.. <<     BREAKING: देवास में TI हत्याकांड का बड़ा एक्शन, मुख्य.. <<     BIG NEWS : नीमच में औद्योगिक विकास का नया अध्याय,.. <<     BIG NEWS : भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर उमंग.. <<     KHABAR : नीमच के 11,468 पात्र परिवारों के लिए जरूरी.. <<     ठंडी हवाओं के बीच माउंट आबू में पर्यटकों की.. <<     BIG NEWS : लौटखेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की.. <<     BIG UPDATE: झांझरवाड़ा में निवेश और रोजगार की सफलता.. <<     BIG VIDEO NEWS : गांधीसागर में चीतों का नया ठिकाना,.. <<     वोट चोरी और बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश.. <<     सुंदरसी में दर्दनाक हादसा, घर की लाइट सुधारते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 6:33 pm
KHABAR : बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक शुरू, बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे भोपाल, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हो रही है इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया सहित प्रदेश सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कुछ ही देर में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित कैलाश विजयवर्गीय भी बीजेपी प्रदेश कार्यालय भोपाल में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए।

भाजपा किसी को गिराने में विश्वास नहीं करती अपने बोझ से टूटी एनसीपी

भोपाल में अपने आवास पर दैनिक भास्कर से चर्चा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराष्ट्र में हुए सियासी उठापटक पर कहा भारतीय जनता पार्टी किसी को गिराने में भरोसा नहीं करती। हर गरीब आदमी को सबका साथ सबका विकास मंत्र के आधार पर उठाने का प्रयास करती है। कुछ ऐसे हैं जो अपने बोझ से ही अगर टूटते हैं तो भारतीय जनता पार्टी जो सबसे बड़ा राजनैतिक दल महाराष्ट्र में है। भाजपा को अपनी आंखें,कान खोल कर रहना पड़ेगी। और उस समय जो हमारी भूमिका हो सकती है उस भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। मैं समझता हूं कि जब एनसीपी अपने बोझ से टूटी, तब भारतीय जनता पार्टी को जो उपयुक्त लगा वह निर्णय उन्होंने किया।

एनसीपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब रहती है तो राज कानून का रहता है हम लोगों को दस - दस बच्चों के सेंट्रल स्कूल में एडमिशन करने का अधिकार था । हज कमेटी में सिफारिश का अधिकार था कुछ लोगों की सिफारिश करने का अधिकार था । मोदी जी सब के साथ सब एक जैसा व्यवहार करते हैं । जो भारतीय जनता पार्टी में आया है पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को स्वीकार करके ही आएगा वह करेगा तो हमारे साथ चलेगा।

कोर कमेटी की पिछली बैठक का होगा रिव्यू

प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कोर कमेटी की बैठक भारतीय जनता पार्टी में स्वाभाविक रूप से होती रहती है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत राजनीतिक दल है । इसमें 365 दिन कार्यक्रम चलते रहते हैं। पिछली कोर कमेटी की बैठक में जो पिछले कार्यक्रम हुए उनकी समीक्षा करेंगे और आगे दो-तीन महीने तक जो तीन कार्यक्रम करने हैं उन पर चर्चा होगी। जो चर्चा होगी निर्णय होगा वह अध्यक्ष जी आपको अवगत कराएंगे।

टिकट घोषित करने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल है उसकी अपनी प्रक्रिया है संविधान है हम लोग भी टिकट की दृष्टि से और कार्यक्रमों की दृष्टि से भी बहुत सजग हैं। लेकिन जब पार्टी तय करेगी तब होगा। जहां तक कांग्रेस का सवाल है कांग्रेस तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है सेंट्रल में भी वही है सेंटर में भी हुई है और स्टेट में भी वही है। वह कुछ भी कह सकते हैं और कर सकते हैं वह पार्टी तो है नहीं।

मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन के बदलाव मीडिया चलाती है

मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन में बदलाव की खबरों को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा यह हवा और बयान सिर्फ मीडिया चलाती रहती है हमको तो पता नहीं। राहुल गांधी के डेढ़ सौ सीटें जीतने के दावे पर कहा राहुल गांधी के दावे से कोई फर्क नहीं पड़ता मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बहुत ताकत से काम कर रही है। भाजपा की मध्य प्रदेश में सरकार है और जनकल्याण के बहुतेरे काम कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी के मतों का विस्तार हो रहा है जब चुनाव होगा परिणाम आएगा तो भारतीय जनता पार्टी बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE