BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में कल एमपीआरडीसी करेगी पोल.. <<     REPORT : नीमच के पर्यटन विकास में निवेश की तैयारी, AB.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : नशे के खिलाफ नीमच पुलिस का बड़ा अभियान,.. <<     KHABAR : आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में उमड़ा.. <<     REPORT : जिला कौशल विकास समिति की बैठक संपन्न,.. <<     KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 7:03 pm
NEWS : बुथ शक्ति केन्द्र सम्मेलन संपन्न, विधायक गरासिया और विस्तारक की उपस्थिति में हुआ विचार विमर्श, पढ़े खबर   

Share On:-

पिण्डवाडा। भाजपा मंडल पिण्डवाडा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेते हुवे बुथ शक्ति केन्द्र सम्मेलन रखा। जिसकी अध्यक्षता विधायक समाराम गरासिया ने की। 
सम्मेलन की शुरूआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उप्पधाय जी को नमन कर किया। बूथ सम्मेलन में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से चयनित विस्तारक अंकीत पटेल का स्वागत सम्मान करते हुए मण्डल अध्यक्ष महावीर यति ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्रीय नेतृत्व ने विस्तारक के रूप मे एक प्रबुद्ध कार्यकर्ता को हमारे बीच भेजा है l
अपने संबोधन मे अंकीत पटेल ने सभी बुथ अध्यक्षों को कार्य विभाजन करने के लिए कहा और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति के पुर्ण हो गई है और मुझे लगता है कि आपके मण्डल कार्य सिरोही जिले के सभी मण्डल में आगे है। 
विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी के 9 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यो से अवगत कराया। उन्होंने आव्हान किया कि सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार मे हुए जनकल्याण की योजनाओं को जन जन तक पहुचायें। 
कार्यक्रम मे मण्डल महामंत्री रमेश चौहान ने सभी मंडल कार्यकर्ताओं को विस्तारक द्वारा बताई गई सभी बातों पर गंभीरता से अमल करने का आग्रह किया और नगर  बुथ संयोजक शंकर हीरागर ने भी कार्यकर्ताओं को बताये गए उद्देश्यों को गंभीरता के साथ पुरा करना चाहिए। नव मतदाता जिला संयोजक जसवंत कुंवर ने मोदी सरकार समाज के सबसे निचले तबके के लिए कई योजनाएं ला रहे है और यही कारण है कि मोदी आज सबसे लोकप्रिय नेता है। परिवार मे जिनकी आयु 18 साल हो चुकी है उनके नाम वोटर सुची मे जोडे जाये। कार्यक्रम मे मण्डल ने पिछले सालो मे जो कार्यक्रम किये गये कार्य का अवलोकन कम्प्युटर व प्रोजेक्टर लगाकर दिखाये गये।
आज इस अवसर पर जिला मंत्री सीमा भाटीया, सन्तोष गहलोत, सज्जन कुंवर,  तगाराम परमार, नाथुलाल वछेठा, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष भवर पटेल, गंगाबेन हीरागर, महामंत्री तिलोक प्रजापत, कमलेश पुरोहित, दिलीप जैन, चेतन अग्रवाल,  शक्ति केंद्र संयोजक माधुराम प्रजापत, बुथ अध्यक्ष विक्रम पुरोहित, यशपाल जैन, मुकेश पटेल, पकंज अग्रवाल, मोर्चा अध्यक्ष शक्तिपाल सिंह, दिनेश प्रजापत, शैल  सिंह, सन्तोष अग्रवाल, विभिन्न पदाधिकारीगण हितेश रावल, रमेश भाटीया, मालाराम देवासी, सुशील प्रजापत, विजय गुर्जर, वाघाराम घांची, भीमाराम घांची, कान्तीलाल प्रजापत, चेलाराम मेघवाल, भूपेन्द्र सिंह, पार्षद शंकर पटेल, देवाराम हीरागर, महिला मोर्चा की जमना प्रजापत, सुनीता यति, अनीता अग्रवाल, गुड्डी देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। पुरे कार्यक्रम का छायाचित्र मिडिया प्रभारी  कमलेश गर्ग ने की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE