BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 11:43 am
NEWS : आमजन के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा का जीतना जरूरी- विस्तारक फालकी, मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के समापन पर भाजपा सिरोही नगर मंडल बैठक में राज्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के समापन अवसर पर सिरोही नगर मंडल के अल्पकालीन विस्तारक भरत भाई फालकी ने कांग्रेस की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए हमला बोलकर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की जड़ें खोखली हो चुकी है और उसमें भ्रष्टाचार का दिमक लगा है, कांग्रेस व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के प्रधानमंत्री मोदी के विकास की आंधी में अब वो कभी हरा-भरा नहीं हो सकता। विस्तारक के प्रवास समापन अवसर पर नगर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत सम्मान कर सिरोही की तलवार भेंट की।

मंगलवार को भटियाणी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा नगर मंडल सिरोही के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद व बैठक को संबोधित करते हुए नगर अल्पकालीन विस्तारक भरत भाई फालकी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है, यह हम सबका परम सौभाग्य है कि हमको मोदी व योगी जैसे कुशल नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। बताया कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी और दल के पास नहीं है। विस्तारक ने इस मौके पर पिछले सात दिनों से नगर में चले बूथ सशक्तिकरण कार्य के बारे में कहा कि यह अविराम चलता रहेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जनता के सहयोग से और कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत से सिरोही विधानसभा क्षेत्र से प्रचंड जीत हासिल करेगी। विस्तारक ने दिए गए मान सम्मान और सहयोग सहकार के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।

इस मौके पर जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कार्यकर्ताओं से संगठन शक्ति को मजबूत करने पर जोर देकर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस लेनी चाहिए और अभी से ही कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मिशन पर लग जाएं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने और सर्वांगीण विकास के लिए सभी की भागीदारी अपेक्षित है।

भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने नगर मंडल के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करके स्थानीय संगठन संरचना में सुधार की आवश्यकता जताई और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर कार्य करने का आग्रह किया। इससे पूर्व विस्तारक ने भारत माता का पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में गुजरात की धरती से आए विस्तारक का मंडल की ओर से साफा पहनाकर और तलवार देकर सम्मान किया गया। बैठक में विस्तारक ने कार्यकर्ताओं से संवाद करके आवश्यक मार्गदर्शन दिया वहीं उन्होंने आश्वस्त करके कहा कि आने वाले समय में छोटी मोटी कमियों को संगठन जल्दी दूर करेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा, एडवोकेट अशोक पुरोहित, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, नगर मंत्री महेंद्र माली, अजय भट्ट, कपूर पटेल, गीता पुरोहित, ललित प्रजापत, पार्षद अरुण ओझा, प्रवीण राठौड़, अनिल प्रजापत, सुनील गुप्ता, रणछोड़ प्रजापत, गोविंद माली, गोविंद सैनी, हिमांशु वाघेला, जितेंद्र खत्री, हितेश माली, भंवरलाल माली, रमजान खान, इंदरसिंह मकवाना, गोविंदसिंह बारड़, ईश्वरसिंह, हीरालाल पटेल, सुरेश परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE