BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई.. <<     REPORT : जिले के खातेगांव अनुभाग में बिना मुंढेर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में फसलक्षति मुआवजा वितरण में.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी ने नगर निगम ने चलाया अभियान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के.. <<     KHABAR : अपने अधिकारों को जानेंगी महिलाएं, तभी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी व.. <<     REPORT : जिला अधिकारी ने ली समय सीमा पत्रों एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खड़ावदा के शासकीय विद्यालय में समर कैम्प.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही बसंती बाई लोधा, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेयजल व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने ली.. <<     KHABAR : डीएलएड पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, दिनदहाडे लुट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 12:01 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ तखता चौधरी के पक्के मकान का सपना, दिया पीएम मोदी व सीएम शिवराज को धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब हितग्राहियों के सर्व-सुविधायुक्त पक्के मकान का सपना पूरा करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। जनपद पंचायत नागौद के ग्राम दुरेहा निवासी तखता चौधरी भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना के बदौलत पक्का मकान बन जाने से तखता अब अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन बिता रहे है। तखता चौधरी ने बताया कि मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने के बाद इतनी बचत नहीं होती थी कि पक्के मकान के बारे में सोच सके। परिवार के साथ टूटे-फूटे खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवन-यापन करने को मजबूर थे। बरसात के समय खपरैल से पानी टपकने के कारण रात भर सो नहीं पाते थे। जहरीले कीड़े-मकोड़ों के घर में घुसने का खतरा हर समय बना रहता था। तभी प्रधानमंत्री आवास योजना ने सहारा दिया। ग्राम पंचायत से राशि मिलने के बाद पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। अब हम अपने परिवार के साथ सपनों के आशियानों में हॅंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। तखता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है। तखता का कहना है कि यदि सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता तो हम पक्का मकान कभी-भी नहीं बना पाते।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE