BREAKING NEWS
सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के कई जिलों में बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति, अरब सागर के ऊपर एक्टिव हो रहा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, जानिये कैसा रहेगा मालवा के नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कल मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। दोपहर बाद हुई झमाझम ने नागरिकों को ठंडक अहसास कराया। लेकिन आज बुधवार को एक बार फिर सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को तेज गर्मी का अहसास कराया। नीमच जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में भी यहीं स्थिति देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। 

मध्यप्रदेश में आगामी 72 घंटे यानी 3 दिन बाद बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह पूरे प्रदेश को फिर से तरबतर करेगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर व उज्जैन संभाग में भारी बारिश होने का अनुमान है। जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग भी भीगेंगे। सिस्टम का भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी असर दिखाई देगा। इससे पहले दो दिन तक प्रदेशभर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश, गुजरात के तट और ओडिशा के पास तीन जगह ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन जारी है। इस वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। पूरे प्रदेश में बारिश का दौर 2 दिन बाद तेज होगा। फिलहाल गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। रीवा, सागर, शहडोल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश का दौर रहेगा। 

आगामी दो दिन यहां होगी बारिश- 
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन दिन बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, क्योंकि अरब सागर के ऊपर सिस्टम स्ट्रॉन्ग होगा। इससे रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। शेष जगह हल्की बारिश का दौर 8 से 9 जुलाई तक जारी रहेगा। मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी दो दिन तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE