BREAKING NEWS
सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 2:00 pm
KHABAR :  नगर निगम में बालाजी नगर के लोगों का धरना प्रदर्शन, 4 साल से आश्वासन के अलावा किसी तरह का कोई काम नही, नगर निगम का घेराव करने पहुंचे लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। नगर निगम में बालाजी नगर के लोगों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदिरा गांधी वार्ड से पहुंचे तमाम लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने पिछले 4 साल से आश्वासन के अलावा किसी तरह का कोई काम नहीं किया है। यहां के रहवासियों के मुताबिक नगर निगम उनसे टेक्स तो लेता है लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। हालात इतने बदतर हैं कि बिजली-सड़क-पानी के लिए लोगों को रोज जद्दोजहद करना पड़ता है। नगर निगम का घेराव करने पहुंचे लोगों ने बताया यह हाल ही में महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कॉलोनी में जाकर आश्वासन दिया था कि 4 जुलाई तक सड़क बिजली पानी के लिए नगर निगम से आदेश जारी कर दिया जाएगा लेकिन किसी तरह की राहत नहीं मिलते देख यहां के रहवासियों ने नगर निगम का घेराव कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों के मुताबिक हालात इतने बद्दतर हैं कि सरकारी स्कूल तक पहुंचने का रास्ता भी नही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने  चेतावनी भी दी है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंग।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE