BREAKING NEWS
सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<     टीकमगढ़ की पिपरोट नर्सरी में शिव प्रतिष्ठा.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में बेदा नदी पुलिया.. <<     KHABAR : नीमच के मोहित नागदा ने बढ़ाया जिले का मान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच-रामगंजमंडी रेल लिंक को लेकर डॉ. जाजू.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 3:08 pm
BIG REPORT : आदिवासी युवक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मूत्र करने पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। कटनी में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का आदिवासी युवक पर मूत्र करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेसियों ने इसे मुद्दा बना लिया हैत्र। कटनी में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के खिलाफ बुलडोजर की कार्यवाही करने के लिए जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की कोशिश की लेकिन इसी दरमियान प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के ऊपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर दिया जिससे आंदोलन कर रहे कांग्रेसी तितर-बितर होने लगे। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद मामले को शांत कराया गया। इधर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के चलते किसी तरह की सख्त कार्यवाही नहीं कर पा रही है। कांग्रेसियों ने बताया कि वह बुलडोजर लेकर प्रदर्शन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह सरकार दूसरे अपराधियों को घर पर बुलडोजर चलवा देती है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर पर भी बुलडोजर चलाना चाहिए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के राज्य में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में अगर सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो वह बुलडोजर लेकर सीधी जाएंगे और भाजपा के आरोपित द्वारिका शुक्ल के घर पर बुलडोजर चलाने का काम करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद भी अभी तक छै। की कार्यवाही नहीं की गई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE