नीमच। क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने नीमच जिले की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जिले के सभी नागरिकों के सामुहिक प्रयासों से नीमच जिले ने नया आयाम पाकर विकास की नई ईबारत लिखी है। इन वर्षाे में जिले की स्थापना का पूरा लाभ जिलेवासियों को मिला है।