BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 8:29 pm
NEWS : पुनर्मूल्यांकन को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौपा, उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा। महाविद्यालय में एनएसयुआई इकाई ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी वाणिज्य विषय व एमए के सभी संकायों के परीक्षा वर्ष के परिणामों के पुनर्मूल्यांकन को लेकर परीक्षा नियंत्रक के नाम से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्रनेता दीपक धाकड़ ने बताया कि इस वर्ष मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा जारी सभी संकाय के जो परिणाम जारी किए गए है उनमें सभी महाविद्यालयों में भारी त्रुटियां देखने को मिल रही है, जिससे छात्र-छात्राओं में भारी रोष व्याप्त हो रहा है। महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा के वाणिज्य विषय व एमए के सभी संकायों के परीक्षा परिणामों में त्रुटीयां साफ नजर आ रही है, क्योंकि महाविद्यालय में ऐसे छात्र भी है जिन्होने पिछले वर्ष 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये थे उन्हें कई विषयों में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। महाविद्यालय में अध्यन कर रहे छात्र-छात्राओं में भी भारी रोष है।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, इकाई निम्बाहेड़ा ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक से मांग की है कि छात्रो के हित में वाणिज्य विषय व एमए के सभी संकायों के परीक्षा परिणामों का जल्द से जल्द पुनर्मूल्यांकन। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं की इस तर्क संगत व वाजिब मांग को नही माना गया तो प्रशासन को छात्र संगठन के उग्र प्रदर्शन का सामना करना पडेगा जिसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयं होगा।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साजन सोनी, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम अहीर, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, एनएसयूआई नगर उपाध्यक्ष राघव लड्ढा, दीपक धाकड़, आदित्य पहाड़िया, भवरसिंह श्कतावत, नवरतन प्रजापत, हेमन्त धाकड़, यश वीरवाल, हेमन्त चारण, समरथ रेगर, राहुल धाकड़, कुंदन धाकड़, रोहित गायरी, आकाश पहाड़िया, रोहित धाकड़ एवं भावना धाकड़, दीपिका तेली, सलोनी सेन, प्रीती प्रजापत, कुसुम बैरवा उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE