BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 8:30 pm
BIG NEWS : दिल्ली ने तय किया एमपी का नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, कभी भी बड़ा ऐलान, पढ़े जर्नलिस्ट मुस्तफा हुसैन की ये खबर

Share On:-

एमपी में नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय हो चुका है और दिल्ली कभी भी इसका ऐलान कर सकती है और वह नाम जानकार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बताया जा रहा है। सोर्स यह भी बता रहे हैं कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को अन्य राज्य का प्रभार दिया जा सकता है।

चुनावी वर्ष में हिंदी पट्टी में बीजेपी की साख दांव पर लगी है। क्योकि यदि यहाँ नतीजों में उलटफेर हो गया तो आम चुनाव में बीजेपी को भारी मुश्किल आ सकती है। उसी के मद्देनज़र बीजेपी ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। वैसे एमपी में लम्बे समय से शीर्ष स्तर पर वीडी का विरोध देखा जा रहा था और यह माना जा रहा था कि चुनाव के पहले दिल्ली उन्हें हटा सकती है। एक माह पहले प्रह्लाद पटेल का नाम उछला और यह ट्रेंड चला की उन्हें कमान सौंप दी है लेकिन वह खबर अफवाह निकली।

आज दिल्ली में सतना से बीजेपी सांसद गणेश सिंह और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह की मुलाक़ात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुयी जिसके जानकार यह मायने निकाल रहे है कि दोनों ओबीसी सांसद है और उन्हें नरेंद्र सिंह तोमर के मंत्री मंडल से इस्तीफे के बाद मंत्री मंडल में जगह दी जा सकती है।

ये बाते हैं तोमर के हक़ में
- पार्टी के अनुशासित सिपाही।
- मोदी और अमित शाह दोनों के नज़दीकी।
- सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ बेहतर तालमेल।
- पूरे प्रदेश में जनाधार। 
- बेदाग़ राजनैतिक कॅरियर। 
- पार्टी कार्यकर्ताओं में स्वीकार्य।
- पूर्व में भी प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए बीजेपी को सत्ता दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE